Site icon Grand Gumber News

आरोपी पीडीएस बारदानों का 8.39 लाख का गबन, दो आरोपी गिरफ्तार 33 हजार से ज्यादा बोरियों में गड़बड़ी, खरीददार समेत मुख्य आरोपी जेल भेजे गए

जशपुर जिले के कांसाबेल थाना क्षेत्र में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के बारदानों के गबन का बड़ा मामला सामने आया है। जांच में पाया गया कि वर्ष 2022-23 के दौरान 33,580 नग बारदानों, जिनकी कीमत करीब 8 लाख 39 हजार 500 रुपये है, को गोदाम में जमा करने के बजाय गबन कर लिया गया। इस मामले में मुख्य आरोपी रिजवान अली और बारदानों के खरीददार सुधीर साहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी ने बारदानों को निर्धारित स्थान पर जमा नहीं कर उन्हें बेच दिया था। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने एक पिकअप वाहन और 4000 नग बारदानों को भी जब्त किया है। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है, जबकि शेष बारदानों की बरामदगी के लिए पुलिस की कार्रवाई जारी है।

Exit mobile version