Site icon Grand Gumber News

आरोपों से घिरे मंत्री का सरकार में बने रहना महिलाओं की सुरक्षा के लिए खतरा, महिला कांग्रेस महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के सवाल पर चुप नहीं बैठेगी

प्रदेश कांग्रेस कमेटी महिला प्रकोष्ठ के आवाहन पर शुक्रवार को जिला महिला कांग्रेस कमेटी ने बिलासपुर के नेहरू चौक पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने एक केंद्रीय मंत्री का पुतला दहन किया और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि संबंधित केंद्रीय मंत्री पर गंभीर आरोप हैं और ऐसे “दागदार” मंत्री का सरकार में बने रहना महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान पर सवाल खड़े करता है।महिला कांग्रेस नेताओं ने कहा कि देश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ती घटनाओं को देखते हुए सरकार को संवेदनशीलता और नैतिक जिम्मेदारी के साथ कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर गंभीर नहीं है और आरोपों से घिरे मंत्रियों को संरक्षण दिया जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर विरोध दर्ज कराया और प्रधानमंत्री से तत्काल कार्रवाई की मांग की।महिला कांग्रेस का कहना है कि यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा, हालांकि मौके पर पुलिस बल तैनात रहा ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे।

Exit mobile version