आर्यावर्त ब्राह्मण महासंघ एवं महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष शोभा त्रिपाठी द्वारा सर्व ब्राह्मण स्नेह सम्मेलन रखा गया एवं अपनी स्वरचित पुस्तक का विमोचन किया
सहर की लेखिका, कवयित्री शोभा त्रिपाठी द्वारा रचित पुस्तक शब्द अभिषेक का विमोचन स्थानीय एक होटल मे विधायक एवं पूर्व मंत्री
अमर अग्रवाल जी के कर कमलों से संपन्न हुआ।
अध्यक्षता डा: विनय कुमार पाठक कुलपति थावे विद्या पीठ, की रही,
सह सचिव थावे विद्या पीठ, श्री गिरधारी लाल अग्रवाल जी , विषेश अतिथि, के रूप में रहे।।
समीक्षा डा: ब्रजेश सिंह ने किया।।
इस अवसर पर, साहित्यकारों का सम्मान कीया गया। ब्राह्मण समाज से सर्व ब्राह्मण
समाज सेवा से विभिन्न संगठनों के अध्यक्ष, एवं समाज मे जिनका विशेष योगदान है, एसे ब्यक्तित्व को शाल, श्री फल से स्वागत किया गया।
आपके पुस्तक एवं सोध पत्र हेतु थावे विद्या पीठ ने आपको विद्या वाचस्पति की उपाधि
दे कर सम्मानित किया।
तुलसी के मानस मे नारी पात्र
इस पर आपके सोध पत्र को, वरियता देते हुए, आपको यह उपाधि दी गई है।
सभी साहित्यकारों ने शुभकामनाओं के साथ आपके उज्वल भविष्य की कामना की।।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री अमर अग्रवाल ने कवयित्री को विद्या वाचस्पति की उपाधि मिलने पर, उन्हें बधाइयाँ दी।
भविष्य मे भी आप अपनी लेखनी से समाज को शुभ संदेश देती रहेगीं,
एवं नारी उत्थान हेतु सतत कार्य करते रहने की शुभकामनाएं दी।।
आप समाज सेवा मे विगत तीस वर्षों से है, आपका लायंस क्लब प्रोजेक्ट
बालिका शिक्षा , सामाजिक बदलावपर हैआपके लेखनी मे यह
दृश्य है। उनकी कुछ पंक्तियाँ
*नारी ने सर उठा लिया है,
बुनने लगी है, सपनों को।
देख रही है, क्षितिज पार वह,
खोल रही पर, उड़ने को।।
आपकी कलम देश भक्ति एवं नारी उत्थान कर विशेष कर चलती है।
कार्यक्रम का सफल संचालन, डा:
संगीता सिंह बनाकर, ने किया।
उपस्थित रहे डा: राघवेंद्र दुबे, अध्यक्ष तुलसी साहित्य, ए के यदु , साहित्यकार बल्लु दुबे जी, साहित्यकार केशव शुक्ल, साहित्यकार विजय तिवारी , आभा गुप्ता, रश्मि लता मीश्रा,, ए के यदु, आदि सहर एवं प्रदेश के साहित्यकारों की उपस्थिति रही।।
आभार, कार्यक्रम आयोजक
शोभा अशोक त्रिपाठी ने ब्यक्त किया।।

