27.3 C
Bilāspur
Saturday, April 4, 2026
spot_img

आस्था का केंद्र बना नायकबांधा, बाबा गुरु घासीदास जी के मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, 18 दिसंबर तक तपस्या का लिया संकल्प

अभनपुर के नायकबांधा स्थित बाबा गुरु घासीदास जी का मंदिर इन दिनों आस्था और श्रद्धा का बड़ा केंद्र बन गया है। यहां पिछले करीब 100 घंटों से एक 14 वर्षीय बालिका बिना कुछ खाए-पिए साधना में लीन होकर बैठी हुई है। बालिका ने 18 दिसंबर तक भूखे-प्यासे रहकर साधना करने का प्रण लिया है, जिसे लेकर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।बालिका की इस कठोर तपस्या को देखने के लिए आसपास के गांवों सहित दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं। लोगों का कहना है कि इतनी कम उम्र में इस तरह का संकल्प अद्भुत आस्था और विश्वास को दर्शाता है। मंदिर परिसर में दिन-भर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी हुई है, जिससे नायकबांधा गांव में धार्मिक माहौल देखने को मिल रहा है।

इस दौरान नगरपालिका परिषद अध्यक्ष सहित सतनाम संदेश यात्रा से जुड़े लोग भी मंदिर पहुंचे और बालिका की साधना को नमन किया। सतनाम संदेश यात्रा के आगमन पर मौके पर जनप्रतिनिधियों की भी बड़ी संख्या मौजूद रही। सभी ने बाबा गुरु घासीदास जी के दर्शन कर समाज में शांति, सद्भाव और मानवता का संदेश फैलाने की बात कही।बालिका के स्वास्थ्य को लेकर प्रशासन भी सतर्क है। देर रात स्वास्थ्य विभाग की टीम मंदिर पहुंची और बालिका का प्राथमिक स्वास्थ्य परीक्षण किया। स्वास्थ्य टीम द्वारा लगातार निगरानी रखने की बात कही गई है ताकि बालिका को किसी प्रकार की परेशानी न हो।फिलहाल नायकबांधा का यह मंदिर आस्था, विश्वास और भक्ति का प्रतीक बन चुका है, जहां हर दिन श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती जा रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles