Site icon Grand Gumber News

इंग्लैण्ड में 1 नवंबर 2023 को इंडो.- यू.के. लीडरशीप सम्मेलन के आयोजन के अवसर पर अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, बिलासपुर छत्तीसगढ़ के कुलपति आचार्य ए.डी.एन. वाजपेयी

इंग्लैण्ड में 1 नवंबर 2023 को इंडो.- यू.के. लीडरशीप सम्मेलन के आयोजन के अवसर पर अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, बिलासपुर छत्तीसगढ़ के कुलपति आचार्य ए.डी.एन. वाजपेयी

‘‘आध्यात्मिकता के माध्यम से वैश्विक संस्कृति का एकीकरण‘‘ विषय पर अपना व्याख्यान दिया। सम्मेलन का आयोजन कामकुश, लंदन के द्वारा वन वर्ड वन फैमिली एवं अंतर्राष्ट्रीय बुक ऑफ ऑनर के संयुक्त तत्वाधान में किया जा रहा है। जिसका उद्देश्य भारत तथा इंग्लैण्ड के मध्य पारस्परिक सहयोग का आदान-प्रदान है। इस सम्मेलन में व्यवसाय, व्यापार, सूचना, तकनीक, नीति, शिक्षा तथा संस्कृति से संबंधित विषय केन्द्र में आदान प्रदान किया गया।जहा सम्मेलन में विश्व के अनेक देशों के विश्वविद्यालयों एवं संस्थानों के विशेषज्ञ भी अलग-अलग विषयों पर अपनी बाते रखी।सम्मेलन के दूसरे दिन अर्थात् 02 नवंबर को आचार्य वाजपेयी को ब्रिटिश पार्लियामेंट के हाउस ऑफ लार्डस में इंटरनेशनल बुक ऑफ ऑर्नर अवार्ड से सम्मानित किया । यह सम्मान उनके प्रशासनिक एवं अकादमिक उपलब्धियों के लिए विशेष तौर पर दिया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि आचार्य वाजपेयी अर्थशास्त्र के प्राध्यापक होने के नाते अर्थशास्त्र में उनकी विशेषज्ञता है। इसके अतिरिक्त धर्म, संस्कृति, योग एवं अध्यात्म सहित अन्य विषयों में पारंगत माने जाते हैं, तथा उनकी इसी विशेषता की वजह से उन्होनें विभिन्न अवसरों पर राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय मंचों में 800 से अधिक व्याख्यान दिए है तथा कविता संग्रह की रचना भी की है। आध्यात्म एवं भारतीय संस्कृति उनकी अभिरुचि का एवं विशेषज्ञता का विषय होने के कारण उन्होनें इस विषय पर सैकडों व्याख्यान भी दिया है। उन्होनें कहा कि इस प्रतिष्ठित सम्मेलन के माध्यम से विदेश की सरजमीं पर अध्यात्म के माध्यम से वैश्विक संस्कृति के एकीकरण पर व्याख्यान देने का सुअवसर प्राप्त हुआ है। निश्चित तौर पर यह एक ऐतिहासिक पल होगा।

अरुण दिवाकर नाथ वाजपई कुलपति अटल यूनिवर्सिटी

Exit mobile version