Site icon Grand Gumber News

इंजीनियरिंग कॉलेज में चापड़ लेकर छात्र-छात्राओं को डराने धमकाने वाले रायपुर निवासी सृजन मिश्रा को पुलिस ने गिरफ़्तार किया।

इंजीनियरिंग कॉलेज में चापड़ लेकर छात्र-छात्राओं को डराने धमकाने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ़्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से धारदार चापड को जप्त कर धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है। कोनी थाना प्रभारी गोपाल सतपति ने बताया कि उन्हें टेलीफोन से सूचना मिली कि इंजीनियरींग कॉलेज कोनी के क्लास रूम के सामने रायपुर निवासी सृजन मिश्रा धारदार चापड लेकर छात्र छात्राओं को डरा धमका रहा है और जान से मारने की धमकी दे रहा है।

सूचना पाकर मौकाए वारदात पर पहुंची कोनी पुलिस ने आरोपी को घेराबंदी कर धर दबोचा और उसके कब्जे से एक धारदार चापड़ बरामद किया। आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

Exit mobile version