Site icon Grand Gumber News

इंद्रावती पार कर अबूझमाड़ के कोंडे गाँव पहुँची स्वास्थ्य सेवाएँ स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान से दुर्गम बस्तर में गर्भवती महिलाओं की जांच

बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित और दुर्गम क्षेत्र अबूझमाड़ से लगे ग्राम कोंडे में स्वास्थ्य विभाग ने नाव चलाकर पहुँचकर शिविर आयोजित किया।स्वस्थ नारी सशक्त परिवार’ अभियान के तहत 132 मरीजों की जांच की गई, जिनमें 10 गर्भवती महिलाओं को टीकाकरण और परामर्श दिया गया।पिछले तीन दिनों में बीजापुर जिले में हजारों लोगों की जांच हुई है, जिसमें उच्च रक्तचाप, कैंसर और सिकल सेल जैसी बीमारियों की स्क्रीनिंग भी शामिल है।प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि दूरस्थ अंचलों में भी मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएँ लगातार पहुँचें और हर परिवार को सुरक्षित स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध हों।

Exit mobile version