Site icon Grand Gumber News

इंस्टाग्राम दोस्ती के बाद 19 साल का युवक नाबालिग को भगा ले गया, आरोपी के खिलाफ बलात्कार, अपहरण और पोक्सो एक्ट का मामला दर्ज

इंस्टाग्राम से हुई दोस्ती के बाद 19 साल का युवक नाबालिग किशोरी को भगा ले गया , जिसके खिलाफ बलात्कार , अपहरण और पोक्सो एक्ट का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है।सरकंडा थाना क्षेत्र में रहने वाली नाबालिग किशोरी साल के पहले ही दिन यानी 1 जनवरी की शाम घर में किसी को बिना बताए कहीं चली गई । परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। परिजनों ने अंदेशा जताया कि कोई व्यक्ति उसे बहला फुसला कर अपने साथ ले गया है, जिसकी शिकायत सरकंडा थाने में की गई। पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत नाबालिक किशोरी की तलाश शुरू की। शुक्रवार को पुलिस को जानकारी मिली की नाबालिग किशोरी पुरानी बस्ती महामाया मंदिर के पास लिंगियाडीह सरकंडा निवासी 19 साल के रामशरण धुरी के साथ है। इसके बाद पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू की।पता चला कि रामशरण धुरी के साथ किशोरी का इंस्टाग्राम के माध्यम से जान पहचान हुई थी। और दोनों ही शादी करने के नाम पर घर से भाग गए, लेकिन पकड़े जाने पर आरोपी युवक के खिलाफ अपहरण, बलात्कार और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज हो गया, जिससे उसका पूरा प्यार का भूत ही उतर गया।

Exit mobile version