Site icon Grand Gumber News

इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला आरोपी बंगाल से गिरफ्तार धार्मिक भावनाओं को आहत करने के मामले में बिलासपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

तारबाहर थाना क्षेत्र में हिन्दू देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाले इंस्टाग्राम यूजर को पुलिस ने पश्चिम बंगाल के मुर्शीदाबाद से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मोहम्मद सद्दाम हुसैन ने अपने शोशल मीडिया अकाउंट से आपत्तिजनक टिप्पणी कर धार्मिक भावनाएं आहत की थीं। इस मामले में बीते वर्ष 20 जुलाई को प्रार्थी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, जिस पर IPC की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर आरोपी को पकड़ने थाना प्रभारी कृष्णचंद सिदार की अगुवाई में टीम गठित की गई।सायबर सेल की मदद से आरोपी का लोकेशन मुर्शीदाबाद में ट्रेस हुआ। टीम मौके पर पहुंची तो आरोपी भागने लगा, जिसे घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया।उसे बिलासपुर लाकर न्यायालय में पेश किया गया। कार्रवाई में सहायक उपनिरीक्षक उमेश उपाध्याय और आरक्षक ख्वाजा असलम की विशेष भूमिका रही।

Exit mobile version