Site icon Grand Gumber News

इधर रेल हादसे में मचा हाहाकार, उधर मंत्री गा रहे थे गाना सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मंत्री टंकराम वर्मा का वीडियो, लोगों ने जताई नाराज़गी

बिलासपुर रेल हादसे में जहां 11 लोगों की मौत और 20 से अधिक गंभीर घायल हुए, वहीं कुछ ही घंटे बाद आपदा प्रबंधन मंत्री टंकराम वर्मा का मंच पर गाना गाने का वीडियो सामने आने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त मंत्री जांजगीर जिले में आयोजित रजत जयंती महोत्सव में शामिल थे, जहां वे मंच पर गीत गाते दिखे।

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने मंत्री की कड़ी आलोचना की है। यूज़र्स का कहना है कि जब राज्य में राहत-बचाव का काम चल रहा था, तब आपदा विभाग के मंत्री का सार्वजनिक कार्यक्रम में गाना गाना बेहद असंवेदनशील व्यवहार है।

Exit mobile version