Site icon Grand Gumber News

इन्द्रावती टायगर रिजर्व में घायल बाघ का सफल रेस्क्यू, इलाज के लिए रायपुर भेजा गया

बस्तर सम्भाग के जिला बीजापुर में ग्रामीणों से सूचना प्राप्त होने पर इन्द्रावती टायगर रिजर्व, बीजापुर के अन्तर्गत वन परिक्षेत्र बीजापुर में एक नर बाघ घायल स्थिति में पिछले पैरों से लंगडाते हुए देखा गया। क्षेत्रीय निदेशक इन्द्रावती टायगर रिजर्व जगदलपुर एवं संदीप बलगा उप निदेशक इन्द्रावती टायगर रिजर्व बीजापुर के नेतृत्व में बुधवार को पशु चिकित्सक नोवा नेचर वेलफेयर सोसायटी एवं इन्द्रावती टायगर रिजर्व एवं वन अमले की संयुक्त रेस्क्यू टीम द्वारा घायल बाघ का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया गया।

इस विषय पर आगे जानकारी देते हुए सीसीएफ बस्तर आरसी दुग्गा ने बताया कि रेस्क्यू उपरान्त जांच में पाया गया कि घायल बाघ के पिछले दोनों पैर तार में फंसे हुए थे, जिसके कारण उसके दोनों पैरों में घाव हुआ है। पशु चिकित्सक द्वारा घायल बाघ का प्राथमिक उपचार किया गया।

Exit mobile version