Site icon Grand Gumber News

इमारती लकड़ी का अवैध परिवहन, मुंगेली पुलिस की बड़ी कार्यवाही वन विभाग को किया गया सुपूर्द,लगातार हो रही इमारती लकड़ियों की तस्करी

लोरमी थाना एवं साइबर टीम की संयुक्त टीम द्वारा चेकिंग में इमारती लकड़ी का अवैध परिवहन करने वाले को पकड़कर इमारती लकड़ी, परिवहनकर्ता एवं वाहन को मुंगेली पुलिस ने पकड़ा है।पकड़े गए लकड़ियों की कीमत चालीस हजार रुपए बताई जा रही है ।जिसके बाद पकड़े गए लोगों के खिलाफ वन विभाग द्वारा वन संरक्षण अधिनियम के तहत् कार्यवाही की गई है देखा जाए तो लोरमी परिक्षेत्र में तेजी से अवैध पेड़ कटाई के मामले सामने आ रहे हैं

लगातार वन परिक्षेत्र में जिस तरह से अवैध लकड़ी तस्करी के मामले सामने आ रहे हैं वह कहीं ना कहीं प्रशासन के लिए चिंता का संभव है लगातार मॉनिटरिंग और वन विभाग की निगरानी के बाद भी अगर इस तरह के के अवैध लकड़ी की तस्करी हो रही है तो यह दर्शाता है कि इसमें कहीं ना कहीं मिली भगत और कर्मचारियों की संकल्पिता कायम है ऐसे में निश्चित ही इस दिशा में इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रखनी होगी ताकि अवैध लकड़ी तस्करी करने वाले लोगों को सबक मिल सके।

Exit mobile version