Site icon Grand Gumber News

इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग से मचा हड़कंप, होटल बेसमेंट में लगी आग गांधी चौक पर हादसा: बैटरी फटने से इलेक्ट्रिक स्कूटर में लगी आग”

रविवार की सुबह गांधी चौक के पास स्थित एक होटल के बेसमेंट में खड़े एक इलेक्ट्रिक स्कूटर में अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि जल्द ही उसने पूरे बेसमेंट को अपनी चपेट में ले लिया। आग बुझाने के प्रयास किए गए, लेकिन स्थिति कुछ देर के लिए बेकाबू हो गई जिससे आसपास के इलाकों में भी धुआं फैल गया और लोगों में दहशत का माहौल बन गया।दमकल विभाग को सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। हालांकि, बेसमेंट में खड़ी कुछ अन्य वस्तुओं को नुकसान पहुंचा है।प्रारंभिक जांच के अनुसार आग लगने का कारण इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी में तकनीकी खराबी बताया जा रहा है। यह घटना इलेक्ट्रिक वाहनों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े करती है।

Exit mobile version