Site icon Grand Gumber News

ईडी की कार्रवाई के खिलाफ यूथ कांग्रेस का फूटा गुस्सा नेहरू चौक में पुतला दहन, फर्जी गिरफ्तारी बताकर किया विरोध

बिलासपुर में यूथ कांग्रेस ने शुक्रवार को केंद्र सरकार और ईडी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। नेहरू चौक में भारी संख्या में जुटे युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ईडी का पुतला फूंकते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर हुई कार्रवाई को “फर्जी और साजिशन” बताया।

यूथ कांग्रेस पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि ईडी अब केंद्र सरकार की कठपुतली बन चुकी है, और भाजपा सरकार लोकतंत्र की आवाज को दबाने के लिए ईडी का दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर यह कार्रवाई बंद नहीं हुई तो पूरे प्रदेश में उग्र आंदोलन और घेराव किया जाएगा।

भूपेश बघेल के बेटे चेतन्य बघेल की गिरफ्तारी को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने “पूरी तरह राजनीति से प्रेरित” बताया। उन्होंने कहा कि छुट्टियों के दिन ईडी छापेमारी कर जनता की चुनी हुई आवाज को बदनाम करने की कोशिश कर रही है, लेकिन कांग्रेस चुप बैठने वाली नहीं है।

Exit mobile version