38.3 C
Bilāspur
Thursday, April 2, 2026
spot_img

ईडी की कार्रवाई पर बोले सीएम विष्णु देव साय, कांग्रेस ने किया जनता से धोखा ,भ्रष्टाचार के कारण कांग्रेस नेता अब पहुंच रहे जेल मुख्यमंत्री का तीखा हमला

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रवर्तन निदेशालय ईडी की कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह केंद्रीय जांच एजेंसी है, जो पूरी समझदारी और तथ्यों के आधार पर कदम उठाती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने जनता के साथ धोखा किया है।मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के शासनकाल में कई घोटाले हुए और बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार को अंजाम दिया गया। अब वही नेता जांच एजेंसियों के शिकंजे में हैं और जेल भेजे जा रहे हैं। यह स्थिति उन्होंने खुद पैदा की है।विष्णु देव साय ने कहा कि अब जनता कांग्रेस की असलियत पहचान चुकी है। ईडी की कार्रवाई को बदले की भावना बताकर कांग्रेस अपनी गलतियों से बच नहीं सकती। उसे आत्ममंथन करना चाहिए कि आखिर किन कामों की वजह से आज उनके नेताओं को जेल जाना पड़ रहा है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles