Site icon Grand Gumber News

ईद उल अजहा सौहार्द्रपूर्ण माहौल में मनाने का निर्णय जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक में प्रशासन ने दिए आवश्यक निर्देश

बिलासपुर कलेक्ट जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में आज एडीएम श्री आर.ए. कुरूवंशी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में आगामी 7 या 8 जून को मनाए जाने वाले ईद उल अजहा पर्व को सौहार्द्र और भाईचारे के साथ मनाने का निर्णय लिया गया। सभी समाज प्रमुखों एवं समिति सदस्यों ने एकमत से शांति और सम्मानपूर्वक पर्व मनाने का भरोसा दिलाया।एडीएम कुरूवंशी ने पर्व के दौरान शहर में शांति बनाए रखने के लिए प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी के प्रसार से सावधान रहने की अपील की और ऐसी गतिविधियों पर निगरानी रखने को कहा। सभी थाना क्षेत्रों में पूर्व बैठकें आयोजित करने और बिजली, पानी, स्वास्थ्य, सफाई जैसी मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए गए।बैठक में संयुक्त कलेक्टर अरूण खलखो, अपर कलेक्टर एस.एस. दुबे, एडीशनल एसपी राजेंद्र जायसवाल सहित नगर निगम, पुलिस, स्वास्थ्य और ट्रैफिक विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। शांति समिति के सदस्य और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया और पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने का संकल्प दोहराया।

Exit mobile version