Site icon Grand Gumber News

ईद पर भाईचारे और अमन का पैगाम सभी धर्मों के लोगों को एक साथ रहने की अपील

ईद के पावन मौके पर बिलासपुर में सामाजिक सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया गया। गणेश नगर वार्ड 46 के पार्षद ने अपने परिवार, शहरवासियों और प्रदेशवासियों को ईद, हिंदू नववर्ष और उगादी की शुभकामनाएं देते हुए एकजुटता बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी त्योहार हमें एक साथ रहने और एक-दूसरे का सम्मान करने की सीख देते हैं।ईद का पर्व रमजान के 30 दिनों के रोजे के बाद मनाया जाता है, जिसमें लोग मस्जिदों और ईदगाह में नमाज अदा कर देश और समाज की खुशहाली के लिए दुआ करते हैं।

नमाज के बाद लोग एक-दूसरे से गले मिलकर बधाई देते हैं, घरों में जाकर मिठाइयां बांटते हैं और आपसी प्रेम को मजबूत करते हैं।इस अवसर बीजेपी के प्रदेश सह शोशल मीडिया प्रभारी अल्प संख्यक मोर्चा छत्तीसगढ़ बिलासपुर जिलाध्यक्ष शाहिद रज़ा ने खासतौर पर कट्टरता से दूर रहने और बच्चों को शिक्षा व अच्छे संस्कार देने की बात कही। उन्होंने कहा कि बिलासपुर जैसे शहर की पहचान आपसी सहयोग और भाईचारे से है, जिसे बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। ईद के इस मौके पर अमन, शांति और एकता का संदेश पूरे समाज में देने की अपील की गई।

Exit mobile version