
यदुनंदन नगर में अंजुमन मुहिब्बाने रजा कमेटी की ओर से ईद मिलादुन्नबी पर भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कमेटी के सदस्य जुलूस में शामिल हुए। जुलूस के दौरान शहर “सरकार की आमद मरहबा” के नारों से गूंज उठा और माहौल पूरी तरह धार्मिक उल्लास और भाईचारे से भर गया।कमेटी के सदस्य मोहम्मद शमीम खान ने जानकारी दी कि ईद मिलादुन्नबी का आयोजन हर साल बड़े पैमाने पर किया जाता है। इसमें न सिर्फ मुस्लिम समाज बल्कि अन्य धर्मों के लोग भी सक्रिय रूप से शामिल होते हैं।

उन्होंने कहा कि यह पर्व मोहम्मद साहब की शिक्षाओं और उनके संदेशों को याद करने का अवसर है।जुलूस में शामिल लोगों ने पूरे मार्ग पर स्वागत किया और जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए। आयोजन में समाज के विभिन्न वर्गों ने अपनी भागीदारी निभाई और सभी ने मिलकर एकता और आपसी सौहार्द का परिचय दिया। इससे पूरे शहर में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम के दौरान विशेष रूप से शांति और भाईचारे का संदेश दिया गया। आयोजकों ने कहा कि इस तरह के आयोजन से समाज में आपसी संबंध और मजबूत होते हैं तथा विभिन्न समुदायों में एक-दूसरे के प्रति सम्मान की भावना बढ़ती है।शहरवासियों ने भी इस आयोजन की सराहना की और इसे आपसी एकता और सांप्रदायिक सौहार्द का उदाहरण बताया।

पूरे आयोजन में धर्म, समाज और भाईचारे की झलक स्पष्ट रूप से देखने को मिली।




