Site icon Grand Gumber News

ईद मिलादुन्नबी पर यंग मुस्लिम सुन्नी कमेटी के तत्वावधान में गांधी चौक में भव्य आयोजन…

बिलासपुर – यंग मुस्लिम सुन्नी कमेटी गांधी चौक के तत्वावधान में ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर भव्य स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में कमेटी के सदस्य शामिल हुए और जुलूस में आने वाले सभी लोगों का गर्मजोशी से इस्तकबाल किया गया। कार्यक्रम में शामिल श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। गांधी चौक पर पहुंचे लोगों का स्वागत करने के साथ ही भव्य पुलाव और हलवा वितरण का आयोजन भी रखा गया। स्थानीय लोगों ने इस आयोजन को आपसी भाईचारे की मिसाल बताया।अब्दुल हबीब खान ने जानकारी देते हुए बताया कि हर साल गांधी चौक में इसी तरह ईद के अवसर पर भव्य आयोजन किया जाता है। इसमें न सिर्फ मुस्लिम समाज बल्कि बड़ी संख्या में गैर मुस्लिम समाज के लोग भी शामिल होकर त्योहार की खुशियाँ साझा करते हैं। उन्होंने कहा कि यह आयोजन सामाजिक समरसता और भाईचारे का संदेश देता है। सभी धर्म और वर्ग के लोग मिलजुलकर इस पर्व को मनाते हैं और एक-दूसरे को मुबारकबाद देते हैं। इसी कड़ी में अंजुमन मुहिब्बाने रज़ा यदुनंदन नगर से भी बड़ी संख्या में कमेटी के लोग रैली का हिस्सा बने। रैली गांधी चौक पहुंची तो उनका भी भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर शहर के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे और आयोजन की सराहना की।

Exit mobile version