26.6 C
Bilāspur
Monday, April 6, 2026
spot_img

ईद मिलादुन्नबी पर शराबबंदी की मांग ज़िला प्रशासन को सौंपा गया ज्ञापन, जुलूस के दौरान अमन-ओ-शांति पर दिया जोर

देश दुनिया और प्रदेश के साथ बिलासपुर में 5 सितंबर को जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी का आयोजन धूमधाम से होने वाला है। इसी कड़ी में मुस्लिम समाज ने ज़िला प्रशासन से इस दिन पूर्ण शराबबंदी लागू करने की मांग उठाई है। मुस्लिम समाज द्वारा ज़िला प्रशासन को सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि ईद मिलादुन्नबी का दिन नबी-ए-पाक हज़रत मुहम्मद मुस्तफ़ा के जन्म का दिन है, जिसे पूरे अदब और एहतराम के साथ मनाया जाता है। इसमें जिले भर से हजारों अकीदतमंद बड़ी संख्या में शरीक होते हैं।ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि इस दिन जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाले जाते हैं, दरूद-ओ-सलाम की महफ़िलें सजती हैं और अमन-ओ-मोहब्बत का पैग़ाम दिया जाता है।

ऐसे पवित्र मौके पर शराब जैसी बुराई धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाती है और माहौल बिगाड़ सकती है।समाज की ओर से मांग रखी गई कि 5 सितंबर को जिले की सभी देशी-विदेशी शराब दुकानें, बार और ठेके पूर्ण रूप से बंद किए जाएँ। साथ ही जुलूस मार्गों व धार्मिक स्थलों के आसपास शराब से जुड़ी किसी भी गतिविधि पर रोक लगाने के निर्देश दिए जाएँ।ज्ञापन में यह भी कहा गया कि प्रशासन विशेष आदेश जारी करे और थाना क्षेत्रों को निगरानी हेतु अलर्ट किया जाए, जिससे कार्यक्रम शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके। मुस्लिम समाज का कहना है कि यदि इस मांग को पूरा किया जाता है तो इससे न सिर्फ धार्मिक जज़्बात का सम्मान होगा, बल्कि जिले की गंगा-जमुनी तहज़ीब, अमन-ओ-शांति और आपसी भाईचारे को भी मजबूती मिलेगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles