Site icon Grand Gumber News

ईमानदारी की मिसाल: पार्किंग मैनेजर ने लौटाया यात्री का मोबाइल,भोपाल के यात्री का खोया फोन उस्लपुर स्टेशन पर सुरक्षित मिला…

बिलासपुर :- भोपाल से आए एक यात्री ने उस्लपुर रेलवे स्टेशन की टू-व्हीलर पार्किंग में बाइक खड़ी करते समय गलती से अपना मोबाइल वहीं छोड़ दिया। ट्रेन पकड़ने की जल्दी में उन्हें इस बात का एहसास भी नहीं हुआ।मोबाइल मिलने पर पार्किंग मैनेजर मोहम्मद कामरान ने कॉल रिसीव की और बिना देर किए प्लेटफार्म तक जाकर यात्री को उनका फोन लौटा दिया। इस ईमानदारी भरे कदम ने उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया।यात्री ने मोहम्मद कामरान का आभार जताते हुए कहा कि ऐसे लोग समाज में भरोसे और इंसानियत की उम्मीद को जिंदा रखते हैं। स्टेशन पर मौजूद अन्य लोगों ने भी इस नेक कार्य की सराहना की।

Exit mobile version