Site icon Grand Gumber News

ईस्ट-वेस्ट रेल कॉरिडोर में तेज प्रगति गेवरारोड–पेंड्रा रोड रेल लाइन के कार्य को मिली रफ्तार

छत्तीसगढ़ रेल विकास निगम द्वारा ईस्ट-वेस्ट रेल कॉरिडोर के तहत गेवरारोड से पेंड्रा रोड तक करीब 135 किमी नई रेल लाइन का निर्माण तेजी से जारी है। पेंड्रा रोड स्टेशन से कनेक्टिविटी के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य 6 घंटे के ब्लॉक में सफलतापूर्वक पूरा किया गया।

परियोजना के तहत कई खंडों में रेल लाइन बिछाई जा चुकी है, जबकि शेष कार्य तेजी से जारी है। इसके पूर्ण होने से क्षेत्र में रेल सुविधा बेहतर होगी और औद्योगिक व आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।

Exit mobile version