Site icon Grand Gumber News

ई-केवाईसी न कराने वालों को नहीं मिला राशन, उचित मूल्य की दुकानों में उमड़ी भीड़ रविवार की छुट्टी में भी देर शाम तक खुली रहीं दुकानें, हितग्राहियों में हड़कंप

जिले में ई-केवाईसी नहीं होने पर राशन वितरण रोक दिए जाने के बाद हितग्राहियों में हड़कंप मचा हुआ है। जिन लोगों का ई-केवाईसी अपडेट नहीं था, उन्हें राशन देने से इंकार कर दिया गया। इसके बाद रविवार की छुट्टी के बावजूद बड़ी संख्या में लोग बिलासपुर शहर सहित जिलेभर के उचित मूल्य की दुकानों में ई-केवाईसी कराने पहुंच गए।सुबह से ही दुकानों में भीड़ उमड़ गई थी। शिकायतों के अनुसार ज्यादातर लोगों के राशन कार्ड में एक या दो सदस्यों का केवाईसी अपडेट नहीं था, जिसके चलते पूरी परिवार की सप्लाई रोक दी गई।

लोगों को डर था कि देर होने पर इस महीने का राशन न मिल पाए, इसलिए रविवार होने के बावजूद बड़ी संख्या में हितग्राही घरों से निकलकर दुकान पहुंचते रहे।भीड़ बढ़ने के कारण कई दुकानदारों को सामान्य समय से अधिक देर तक दुकानें खुली रखनी पड़ीं। कई जगहों पर दोपहर में बंद हुई दुकानें शाम तक दोबारा खोली गईं, ताकि लोग ई-केवाईसी पूरा करा सकें। कुछ जगहों पर लंबी कतारें लगने से बुजुर्गों और महिलाओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।स्थानीय लोगों का कहना है कि देरी की बड़ी वजह हि तग्राहियों की लापरवाही भी है। कई बार सूचना दिए जाने के बावजूद उन्होंने समय पर ई-केवाईसी अपडेट नहीं कराया, जिसका असर अब राशन वितरण पर पड़ रहा है। वहीं प्रशासन का कहना है कि अब भी जिनका केवाईसी बाकी है, वे जल्द प्रक्रिया पूरी कराएं ताकि उन्हें खाद्यान्न सप्लाई में कोई समस्या न हो।

Exit mobile version