Site icon Grand Gumber News

ई-चालान भरना हुआ आसान, देरी पर कोर्ट और आरटीओ की सख्त कार्रवाई बिलासपुर ट्रैफिक विभाग ने वाहन चालकों से समय पर ऑनलाइन भुगतान की अपील की

बिलासपुर में यातायात नियमों का उल्लंघन अब वाहन चालकों को भारी पड़ सकता है।ट्रैफिक पुलिस ई-चालान का समय पर भुगतान नहीं करने वालों के खिलाफ अब कोर्ट और आरटीओ स्तर पर सख्त कार्रवाई कर रही है। कई मामलों में वाहन जब्ती और लाइसेंस निलंबन जैसी कार्यवाही भी हो चुकी है।ट्रैफिक विभाग द्वारा ITMS सिस्टम के जरिए लगातार चालान काटे जा रहे हैं, लेकिन कई वाहन चालक समय पर भुगतान नहीं करते। ऐसे मामलों में प्रकरण सीधे कोर्ट और आरटीओ को स्थानांतरित कर दिए जाते हैं, जहां पेशी से भी बचने पर वाहन की सीधी जब्ती और लाइसेंस रद्द करने जैसी प्रक्रिया शुरू हो जाती है।ASP यातायात गोपाल करियारे ने बताया कि चालान भरने की प्रक्रिया बेहद आसान है।वाहन चालक echallan.parivahan की साइट पर जाकर अपना वाहन नंबर और OTP दर्ज कर चालान देख सकते हैं और गूगल पे, फोन पे या पेटीएम जैसे डिजिटल माध्यमों से आसानी से भुगतान कर सकते हैं।यातायात विभाग ने जनता से समय पर ई-चालान भुगतान करने की अपील की है।साथ ही यह भी चेताया है कि देर करने पर कानूनी कार्यवाही से बचना मुश्किल होगा। विभाग का उद्देश्य केवल जुर्माना वसूलना नहीं, बल्कि सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाना है।

Exit mobile version