Site icon Grand Gumber News

उज्जैन दर्शन से लौटते ही टूटा ताला, लाख की ज्वेलरी पार,सिरगिट्टी के खुशी विहार में सूने मकान को बनाया निशाना, अज्ञात चोरों पर FIR दर्ज

सिरगिट्टी थाना क्षेत्र स्थित खुशी विहार कॉलोनी में अज्ञात चोरों ने एक सूने घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये के चांदी-गहनों की चोरी कर ली। घर की मालकिन उज्जैन महाकाल दर्शन के लिए परिवार सहित बाहर गई हुई थी, और लौटने पर उन्हें ताले टूटे और अलमारी बिखरी मिली।पीड़िता ने FIR में बताया कि 9 जुलाई को सुबह 11 बजे वह उज्जैन-सिहोर दर्शन के लिए रवाना हुई थीं और 12 जुलाई को दोपहर 3 बजे लौटने पर देखा कि घर का मुख्य ताला टूटा था। अलमारी में रखे चांदी के पायल, चैन, बिछिया, सिक्के, मंगलसूत्र, काले मोती का माला सहित लगभग 80,000 कीमती गहने चोरी हो चुके थे।सिरगिट्टी पुलिस ने मामला दर्ज कर बीएनएस की धारा के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। जांच का जिम्मा हेड कांस्टेबल विजय कुमार शर्मा को सौंपा गया है। फिलहाल चोरों का कोई सुराग नहीं लग सका है।

Exit mobile version