Site icon Grand Gumber News

उठाईगिरी मामले का खुलासा, 12.64 लाख के जेवर बरामद महिला आरोपी गिरफ्तार, दो साथी अब भी फरार

पेंड्रा के साप्ताहिक बाजार में सोना-चांदी से भरा बैग चोरी मामले में जीपीएम पुलिस ने 24 घंटे के भीतर बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से करीब 12 लाख 64 हजार रुपये कीमत का सोना-चांदी बरामद किया गया है।पूछताछ में आरोपी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना कबूल किया। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, जबकि फरार आरोपियों की तलाश में टीम जुटी हुई है।

Exit mobile version