Site icon Grand Gumber News

उड़िया एसोसिएशन द्वारा ओड़िया स्कूल प्रांगण में श्री कृष्ण जन्मोत्सव की तैयारी लगभग पूरी, तीन दिवसीय पूजा उत्सव का होता है आयोजन।

भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव को मनाने की तैयारी बिलासपुर में लगभग पूरी कर ली गई है। इस अवसर पर बिलासपुर के सभी प्रमुख कृष्ण मंदिरों में मध्य रात्रि को जन्मोत्सव मनाया जाएगा। सदर बाजार स्थित वेंकटेश मंदिर में संध्या से ही भजन कीर्तन का आरंभ होगा तो वही मध्य रात्रि भगवान के जन्म उत्सव के बाद आरती की जाएगी और प्रसाद का वितरण होगा। रेलवे क्षेत्र में उत्कल समाज द्वारा हर वर्ष की भांति इस बार भी बड़ा आयोजन किया जा रहा है उड़िया एसोसिएशन द्वारा ओड़िया स्कूल प्रांगण में श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा। आयोजन का यह 59 वा वर्ष है।

भगवान श्री कृष्ण की मोहक प्रतिमा स्थापित कर यहां तीन दिवसीय पूजा उत्सव होगा। प्रतिदिन पूजन आरती के साथ प्रसाद और भोग का वितरण होगा। साथ ही उत्कल संस्कृति से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति होगी। इस अवसर पर यहां मेला भी सज गया है। साथ ही पूरे क्षेत्र की सुंदर सजावट की गई है। पंडाल बनाकर सार्वजनिक उत्सव का आयोजन किया जा रहा है, यहां भगवान श्री कृष्णा के बाल स्वरूप को झूले पर भी विराजित कराया जा रहा है जिसके दर्शन के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचेंगे।

Exit mobile version