Site icon Grand Gumber News

उत्तरी गोलार्ध का 21 जून साल का सबसे लंबा दिन..

साल में 365 दिन होते हैं। हालांकि यह दिन एक जैसे नहीं होते है। कभी दिन छोटे तो कभी रात छोटी होती है। इसी तरह 21 जून को साल का सबसे लंबा दिन होता है। इस दिन उत्तरी गोलार्ध में मौजूद सभी देशों में दिन लंबा और रात छोटी होती है। 21 जून के दिन सूरज बहुत ऊंचाई पर होता है। इस दिन से रात लंबी होने लगती है। 21 सितंबर आते आते दिन और रात एक बराबर हो जाते हैं। खगोल शास्त्रियों के अनुसार सूर्य उत्तरी गोलार्ध से चलकर भारत के बीच से गुजरने वाली कर्क रेखा में आ जाता है। इसलिए इस दिन सूर्य की किरणें धरती पर ज्यादा समय के लिए पड़ती है। इस दिन सूर्य की रोशनी धरती पर करीब 15 से 16 घंटे के लिए पड़ती है। जिसके कारण 21 जून साल का सबसे लंबा दिन होता है।

Exit mobile version