Site icon Grand Gumber News

उधारी सामान लेने की बात पर हुआ विवाद हत्या का रूप ले लेगा… यह किसी ने सोचा नहीं था…दरसल सरकंडा खेल परिसर में हुए हत्या के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है..पकडे गए आरोपी ने घरेलु चाक़ू से हमला कर की थी हत्या…

बिलासपुर / सरकंडा पुलिस को सूचना मिली कि सरकंडा खेल परिसर के पास एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा है कि घटना की सूचना पाकर सरकंडा पुलिस मौके पर पहुंची..पुलिस ने देखा की एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ जो खून से लथपथ है…जाँच में देखा तो पुलिस ने पाया की किसी ने छाती में धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया था..पुलिस ने मृतक की पहचान देवव्रत सिंह पैकरा जिला रायगढ़ के रूप में की..उसके बाद पुलिस मृतक के परिजनों के बारे में पता करके घर में सुचना दी..दरसल
देवव्रत सिंह पैकरा शुभम बिहार कॉलोनी में छात्रावास में रहकर साइंस कॉलेज में एमएससी की पढ़ाई कर रहा था..जो अपने दोस्त पंकज लश्कर जो की स्विमिंग पूल में गार्ड का काम करता है…और अन्य दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी मनाने के लिए इकट्ठा हुए थे ….इसी दौरान मृतक के दोस्त खेल परिसर के बाहर पान दुकान में कुछ सामान लेने गए थे जहां दुकान संचालक आरोपी अंकित यादव से उधारी सामान लेने की बात को लेकर विवाद हुआ था. और गाली गलौज कर आपस में मारपीट किया…मारपीट करने के बाद वहां से सभी लड़के भाग गए… मारपीट होने के बाद आरोपी अंकित यादव अपनी दुकान को बंद किया और हाथ में चाकू लेकर स्विमिंग पूल की तरफ आया और पहले गार्ड को खोजा तो गार्ड चाकू देखकर फरार हो गया…वही मौके पर देवव्रत सिंह से मारपीट करते हुए उसके छाती पर ताबड़तोड़ वार कर दिया…

O

जिससे देवव्रत सिंह की मौके पर मौत हो गई ..ह्त्या करने के बाद आरोपी अंकित यादव मौके से फरार हो गया…जिसकी तलाश में पुलिस जुटी रही….
सीएसपी ने बताया की आसपास के लोगो से पूछताछ हुई उसके बाद संदेहियों को पकड़कर पूछताछ किया गया…तब कही जाकर अंकित के बारे में पता चला..जिससे बारीकी से पूछताछ किया गया…जिसने अपना अपराध करना स्वीकार किया…ह्त्या के आरोपी ने पुलिस को बताया की वह मारने के लिए गार्ड को गया था…लेकिन हादसा किसी और के साथ हुआ….


पुलिस कस्टडी में खड़ा यह युवक ह्त्या का आरोपी है…जिसने जरा सी बात पर मर्डर जैसी घटना को अंजाम दे दिया… फ़िलहाल पकडे गए आरोपी के पास से चाकू बरामद किया गया है…वही आरोपी के खिलाफ अपराध कायम कर जेल दाखिल कर दिया गया है….

Exit mobile version