Site icon Grand Gumber News

उपचार के दौरान डॉक्टर द्वारा बच्चे को इंजेक्शन लगाने के विरोध में महिला पेड़ पर चढ़ी, समझाइश के बाद जवानों ने नीचे उतारा।

कोटा क्षेत्र में रहने वाली महिला ने अपनी दाे साल की पोती की तबीयत खराब होने पर उसे इलाज के लिए जन स्वास्थ्य केंद्र गनियारी में भर्ती की थी। उपचार के दौरान डाक्टर बच्ची को इंजेक्शन लगा रहे थे। महिला इसका लगातार विरोध कर रही थी। इसके बाद भी डाक्टर बच्ची का इलाज करने के लिए इंजेक्शन लगाने की बात कह रहे थे। इसी बीच महिला अपनी पोती को लेकर वार्ड से बाहर निकल गई और अस्पताल प्रांगण के ही नीम पेड़ पर चढ़ गई। इसकी जानकारी लगते ही अस्पताल में हड़कंप मच गया।अस्पताल के कर्मचारियों और वहां मौजूद लोगों ने महिला को समझाईश देते हुए नीचे उतरवाने का हर सम्भव प्रयास किया।

बावजूद इसके महिला लगातार पेड़ से कूदने की धमकी देती रही।इसके बाद इस घटना की सूचना पुलिस को दी गयी।सूचना पाकर पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। साथ ही घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी गई। इस पर फायर ब्रिगेड के जवान भी मौके पर पहुंचे। जवानों ने महिला को समझाईश देकर नीचे उतरने कहा। इस बीच फायर ब्रिगेड की गाड़ी को पेड़ के पास लगा दिया गया। जवान किसी तरह महिला को अपनी बातों में उलझाते हुए उपर पहुंच गए। उन्होंने सबसे पहले बच्ची को नीचे उतारा। इसके बाद महिला को नीचे लाया गया। इस बीच पुलिस की टीम चार घंटे तक परेशान होती रही।

Exit mobile version