26.7 C
Bilāspur
Monday, June 23, 2025
spot_img

उपमुख्यमंत्री ने किया संभागीय सरस मेले का उदघाटन…

उपमुख्यमंत्री अरूण साव ने मुंगेली नाका मैदान में संभागीय सरस मेले का उदघाटन किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने लगाया गया सरस मेला स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने और महिलाओं के साथ ही ग्रामीण समुदायों को सशक्त बनाने का माध्यम है। समूह की दीदीयां आज आत्मनिर्भर हो रही है। अपने परिवार को आर्थिक मदद कर रही हैं। संभाग के सभी जिलों से दीदियां अपनी कला का प्रदर्शन करने आयी हैं। दूसरी महिलाओं को भी यहां आकर उनसे प्रेरणा मिलेगी और वे भी आत्मनिर्भरता की दिशा में अपने कदम बढ़ाएंगी। उन्होंने सभी स्टॉल का निरीक्षण किया। अपने उत्पाद लेकर पहुंची महिलाओं से चर्चा कर उनका मनोबल बढ़ाया। मुख्य अतिथि की आसंदी से उपमुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाएं चलायी जा रही हैं। महतारी वंदन योजना, उज्जवला योजना, लखपति दीदी जैसी सहित बहुत सारी योजनाएं महिलाओं की बेहतरी के लिए चलायी जा रही है। इन योजनाओं के चलते महिलाएं आज मजबूत हुई हैं। वे परिवार और समाज के विकास में अपना अमूल्य योगदान दे रही हैं।आज गांव गांव में समूह की दीदियां लखपति बन गयी हैं। यहां सरस मेले में वे बिजौरी से लेकर गुलाल और अपने तमाम उत्पादों की बिक्री के लिए आयी हैं। उनका आत्मविश्वास देखते बनता है। जब तक महिलाएं सशक्त और आत्मनिर्भर नहीं बनेंगी तब तक हमारा समाज भी सशक्त नहीं बनेगा। माननीय प्रधानमंत्री जी की मंशा है कि सभी दीदियां लखपति दीदी बनें, आत्मनिर्भर बनें।विकसित और समृद्व भारत बनाने में अपना योगदान दे। महतारी वंदन योजना के 13 वीं किश्त भी महिलाओं को मिल चुकी है। कलेक्टर अवनीश शरण ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने बताया कि मेले में 55 समूहों की महिलाओं ने लगभग 52 स्टॉलों में अपने उत्पादों की बिक्री के लिए प्रदर्शनी सजायी है। यह मेला 12 मार्च तक चलेगा। बिलासपुर संभाग के सभी जिलों से यहां समूह की महिलाएं आयी हैं। उन्होंने सभी से अपील की है कि सरस मेले में आकर इन उत्पादों को अवश्य खरीदें। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन सीईओ जिला पंचायत ने किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles