Site icon Grand Gumber News

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली राजनीतिक दलों की बैठक, एसआईआर की प्रगति से अवगत कराया

कलेक्टर के निर्देश पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर कलेक्टर शिवकुमार बनर्जी ने राजनीतिक दलों की बैठक ली। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रगति से अवगत कराया। चुनाव आयोग द्वारा इस कार्य के लिए जारी संशोधित कार्यक्रम की भी जानकारी दी गई। बताया गया कि अब गणना पत्रक 11 दिसंबर तक भरे जाएंगे। 16 दिसंबर को मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन किया जाएगा। इस पर 16 दिसंबर से 15 जनवरी तक दावा / आपत्ति लिए जाएंगे। राजनीतिक दलों से अपने बीएलए को कार्यक्रम में भागीदारी निभाने और बीएलओ को सहयोग करने हेतु निर्देशित करने का आग्रह किया गया। उनकी शंकाओं का समाधान भी किया गया। इस अवसर पर इंडियन नेशनल कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी और प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Exit mobile version