Site icon Grand Gumber News

उप मुख्यमंत्री अरुण ने किया नए विधानसभा का निरीक्षण, जल्द नए भवन में शुरू होगा सत्र आधुनिक तकनीक का किया गया इस्तेमाल

उप मुख्यमंत्री अरुण साव गुरुवार को नवा रायपुर पहुंचे, जहां उन्होंने निर्माणाधीन विधानसभा भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और कार्यों की गुणवत्ता पर संतोष जताया. श्री साव ने बताया कि नये विधानसभा भवन का सिविल वर्क लगभग पूरा हो चुका है और अब फर्नीचर,इंटीरियर का कार्य तेज़ी से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य तय समय के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं. इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे. अधिकारियों ने उप मुख्यमंत्री को अब तक हुए कार्यों और आगे की कार्ययोजना की जानकारी दी. सरकार की प्राथमिकता में शामिल इस बहुप्रतीक्षित विधानसभा भवन का निर्माण अंतिम चरण में है और जल्द ही इसे जनता को समर्पित किया जाएगा।

Exit mobile version