Site icon Grand Gumber News

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया लोरमी के भव्य मानस मंच का लोकार्पण लोरमी को मिली 123 करोड़ की विकास सौगात, बोले यह मंच बनेगा धर्म और संस्कृति का केंद्र

उप मुख्यमंत्री एवं विधायक अरुण साव ने लोरमी के भव्य मानस मंच के जीर्णोद्धार कार्य का लोकार्पण करते हुए 123 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि यह मंच लोरमी की आस्था और भक्ति का प्रतीक बनकर धर्म व संस्कृति का केंद्र बनेगा।

कार्यक्रम में सीसीटीवी कैमरों, सड़कों व सोनोग्राफी मशीन का लोकार्पण हुआ।साव ने दीवारों पर उकेरी गई श्रीरामचरितमानस की चौपाइयों को जीवन में अपनाने की अपील की और वरिष्ठजनों को बेर से बनी प्रभु श्रीराम की प्रतिमा भेंट की।

Exit mobile version