Site icon Grand Gumber News

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने अटल परिसरों व नल-जल योजनाओं का लोकार्पण किया बालोद-डौंडीलोहारा में विकास कार्यों की सौगात, कई करोड़ की घोषणाएं

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने रविवार को बालोद और डौंडीलोहारा में अटल परिसरों, नल-जल योजनाओं और विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन किया। बालोद में नालंदा परिसर और डौंडीलोहारा में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का भूमिपूजन करते हुए उन्होंने बालोद शहर के विकास के लिए 4 करोड़, डौंडीलोहारा और दल्लीराजहरा नगर निकायों के लिए 3-3 करोड़, तथा डौंडी और चिखलकसा नगर पंचायतों के लिए 2-2 करोड़ की घोषणा की।

साथ ही कई स्थानों पर मुक्तिधाम निर्माण, सड़क निर्माण और अन्य मूलभूत कार्यों को स्वीकृति दी।कार्यक्रमों को संबोधित करते हुए श्री साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ के निर्माण और विकास में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का योगदान ऐतिहासिक रहा है।

उन्होंने बताया कि सरकार बालोद जिले को जिला मुख्यालय की गरिमा के अनुरूप विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और बड़ी संख्या में नागरिकों की उपस्थिति रही।

Exit mobile version