Site icon Grand Gumber News

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने मुंगेली में 29.90 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन किया विकास कार्यों से तेजी से बदल रहा मुंगेली का स्वरूप

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने मुंगेली में 29.90 करोड़ रुपये के 114 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। कार्यक्रम में सड़कों, नालियों, सामुदायिक भवनों, चौक सौंदर्यीकरण, हाईमास्ट लाइट, आवास और खेल परिसर जीर्णोद्धार सहित कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की शुरुआत की गई।

साव ने कहा कि मुंगेली के विकास कार्यों के लिए फंड की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी और 20 माह में 92 करोड़ की स्वीकृति दी जा चुकी है।कार्यक्रम में हितग्राहियों को मछली पालन उपकरण, सहायता राशि, श्रवण यंत्र, एमआर किट, भवन अनुज्ञा, सूर्यघर योजना प्रमाण पत्र, आयुष्मान और वय वंदन कार्ड सहित

कई विभागों की सामग्री और लाभ वितरित किए गए। कार्यक्रम में विधायक पुन्नूलाल मोहले, जिला प्रशासन और नगर पालिका के अधिकारी भी मौजूद रहे।

Exit mobile version