Site icon Grand Gumber News

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया लोकार्पण राजनांदगांव में युवक-युवती परिचय सम्मेलन संपन्न

राजनांदगांव में आयोजित साहू समाज के राज्य स्तरीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं शपथ ग्रहण समारोह में उप मुख्यमंत्री अरुण साव शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने साहू सदन परिसर में मां कर्मा मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य और डोम शेड का लोकार्पण किया।

उन्होंने सम्मेलन में शामिल युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में विधायक मोतीलाल साहू, संदीप साहू, तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष जितेंद्र साहू सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और समाजजन उपस्थित रहे।

Exit mobile version