Site icon Grand Gumber News

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बुधवार को पत्रकार-वार्ता कर अभ्यारण संबंधी दिए रोचक जानकारी।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बुधवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निवास कार्यालय में राज्य कैबिनेट की बैठक के बाद अपने निवास पर पत्रकार-वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने पत्रकार-वार्ता में कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान और तमोर पिंगला अभ्यारण दोनों 6 जिलों से लगा हुआ है इसे मिलाकर गुरु घासीदास तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व का गठन किया जाएगा, इससे 2829 वर्ग किलोमीटर का क्षेत्र इसके दायरे में आएगा। इससे पर्यावरण के साथ वन्यजीवों का भी संरक्षण होगा।

Exit mobile version