Site icon Grand Gumber News

उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव द्वारा बेमेतरा कलेक्टोरेट में बैठक

उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव द्वारा बेमेतरा कलेक्टोरेट में बैठक ली गई। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को सरकारी योजनाओं के लाभ को लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए और जिले के विकास कार्यों को गति देने के लिए नई सोच, ऊर्जा और उत्साह के साथ काम करने को कहा।

इसके अतिरिक्त उन्होंने अधिकारियों को फील्ड में नियमित मॉनिटरिंग करने, जल जीवन मिशन के अंतर्गत पेयजल की व्यवस्था एवं आवास योजनाओं पर प्रमुखता से ध्यान देने हेतु निर्देशित किया।

Exit mobile version