

बिलासपुर :- बहतराई स्टेडियम में सोमवार को उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव ने राज्य स्तरीय एकलव्य क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। दो दिवसीय इस आयोजन में प्रदेशभर से करीब 1500 छात्र-छात्राएं और 250 प्रशिक्षक भाग ले रहे हैं।शुभारंभ अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “खेलो इंडिया” अभियान और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से प्रदेश में खेलों के लिए बेहतर वातावरण तैयार हुआ है। उन्होंने खिलाड़ियों को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।कार्यक्रम में विधायक धरमलाल कौशिक, कलेक्टर संजय अग्रवाल सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। विधायक कौशिक ने खिलाड़ियों से संघर्ष और जज्बे के साथ खेलने का आह्वान किया।प्रतियोगिता के पहले दिन बस्तर संभाग के खिलाड़ियों का दबदबा दिखा। लंबी कूद, गोला फेंक और दौड़ की विभिन्न स्पर्धाओं में जगदलपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में तीरंदाजी, मुक्केबाजी, हॉकी और कबड्डी सहित 20 से अधिक खेलों का आयोजन होगा।




