Site icon Grand Gumber News

उप मुख्यमंत्री ने रतनपुर–पेंड्रा हाईवे का किया औचक निरीक्षण, देरी पर जताई नाराज़गी, निर्माण की गुणवत्ता बनाए रखने और समय पर काम पूरा करने के दिए सख्त निर्देश…

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के प्रवास के दौरान रतनपुर से पेंड्रा नेशनल हाईवे सड़क निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सड़क निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाए और इस दौरान राहगीरों को किसी तरह की असुविधा न हो।निरीक्षण के दौरान श्री साव ने निर्माण कार्य में हो रही देरी पर नाराज़गी जताई। उन्होंने कहा कि यदि किसी प्रकार की तकनीकी या अन्य समस्या है, तो समय रहते अवगत कराएं, लेकिन सड़क निर्माण में अनावश्यक देरी किसी भी हालत में स्वीकार्य नहीं होगी। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश भी दिए।उप मुख्यमंत्री ने सड़क की गुणवत्ता का भी बारीकी से निरीक्षण किया और स्पष्ट किया कि निर्माण की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न हो। उन्होंने निर्माणाधीन सड़क पर जगह-जगह संकेतक बोर्ड लगाने और पुल निर्माण कार्य को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि यात्रा सुरक्षित और सुगम हो सके।

Exit mobile version