Site icon Grand Gumber News

उप मुख्यमंत्री ने सोलर बैटरी वाहन को दिखाई हरी झंडी अचानकमार के 13 गांवों में सौर ऊर्जा से जगमगाएंगी रातें

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने शुक्रवार को लोरमी स्थित अपने विधायक कार्यालय से सोलर बैटरी से भरे वाहन को हरी झंडी दिखाकर अचानकमार के लिए रवाना किया। यह वाहन बिजराकछार क्षेत्र के 13 गांवों में 522 सोलर बैटरियां पहुंचाएगा, जिससे वहां रात में बिजली की व्यवस्था हो सकेगी।उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि इन सोलर बैटरियों के जरिये अचानकमार वनांचल के गांवों में अब बरसात के दिनों में भी अंधेरा नहीं रहेगा। गांवों में रोशनी की व्यवस्था होने से ग्रामीणों को जंगली जानवरों के खतरे से भी राहत मिलेगी और उनकी सुरक्षा बढ़ेगी।उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के हर गांव तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने के लिए कृतसंकल्पित है। सौर ऊर्जा के जरिये दूरस्थ वनांचलों में बिजली उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है, ताकि गांवों का समग्र विकास हो सके।कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने इस पहल के लिए उप मुख्यमंत्री और सरकार का आभार जताया। अधिकारियों ने बताया कि अगले कुछ दिनों में सभी बैटरियां लगाकर गांवों में सौर ऊर्जा से रोशनी की शुरुआत कर दी जाएगी।

Exit mobile version