Site icon Grand Gumber News

उप मुख्यमंत्री ने 19.53 करोड़ के कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन जांजगीर-नैला व चांपा में सेंट्रल लाइब्रेरी, एसटीपी, पानी टंकी व अटल परिसर की सौगात

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने जांजगीर-नैला और चांपा नगर पालिकाओं में 19.53 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन किया और अतिरिक्त निधि की घोषणाएं कीं।

जांजगीर-नैला में 4.37 करोड़ से सेंट्रल लाइब्रेरी, 10.84 करोड़ से एसटीपी और 1.97 करोड़ से पाइपलाइन विस्तार व सम्पवेल निर्माण की नींव रखी गई।

अटल परिसर और चौपाटी का लोकार्पण भी हुआ।चांपा में 48.56 लाख से पानी टंकी, 29.98 लाख से कर्मचारी आवास और 30 लाख से अटल परिसर का लोकार्पण-भूमिपूजन हुआ।

नगर पालिका को 3 करोड़ की सौगात मिली।श्री साव ने कहा कि नगरीय निकायों में जनसुविधाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है। सांसद कमलेश जांगड़े, विधायक ब्यास कश्यप सहित कई जनप्रतिनिधि कार्यक्रम में शामिल हुए।

Exit mobile version