Site icon Grand Gumber News

उफान पर दोमुहानी एनीकट: खूबसूरत नज़ारे के बीच मौत से खेल रहे लोगप्रशासन की चेतावनी बेअसर

जिले में लगातार हो रही बारिश ने नदी-नाले और डेम को उफान पर ला दिया है। देवरीखुर्द स्थित दोमुहानी एनीकट इन दिनों तेज बहाव और लहरों की गर्जना के कारण चर्चा में है। यहां अरपा और खारून नदी का पानी एक साथ मिलकर बहता हुआ दिख रहा है, जो दृश्य को और भी रोमांचक बना रहा है। अरपा नदी में बने बैराज से कुछ दिन पहले छोड़ा गया पानी और जारी बारिश ने हालात को और गंभीर कर दिया है। फिलहाल एनीकट के ऊपर 2 फीट तक पानी का तेज बहाव हो रहा है, जिससे खतरा कई गुना बढ़ गया है।प्रशासन और पुलिस ने यहां बैरिकेडिंग कर दी है ताकि कोई भी व्यक्ति खतरे वाले क्षेत्र में प्रवेश न कर सके। चेतावनी बोर्ड भी लगाए गए हैं और लोगों से दूर रहने की अपील की गई है। इसके बावजूद लोगों की लापरवाही थमने का नाम नहीं ले रही।तेज बहाव के बीच भी लोग एनीकट के किनारे पहुंचकर नज़ारा देखने, सेल्फी लेने और सोशल मीडिया रील्स बनाने में जुटे हैं। यह पिकनिक स्पॉट में तब्दील होता नज़र आ रहा है, जबकि पानी का बहाव किसी भी समय हादसे का कारण बन सकता है।स्थानीय प्रशासन का कहना है कि इस मौसम में थोड़ी सी असावधानी भी बड़ा हादसा बन सकती है। पानी की तेज धार व्यक्ति को पलक झपकते ही बहा सकती है। इसी कारण यहां सुरक्षा इंतज़ाम और निगरानी बढ़ाई गई है।विशेषज्ञ और प्रशासन दोनों ही लोगों से अपील कर रहे हैं कि खूबसूरत नज़ारों के चक्कर में अपनी जान खतरे में न डालें। सोशल मीडिया के लिए खतरनाक स्टंट करने से बचें और चेतावनी को नज़रअंदाज़ न करें, क्योंकि दोमुहानी की ये लहरें जितनी आकर्षक दिखती हैं, उतनी ही घातक भी हैं।

Exit mobile version