Site icon Grand Gumber News

उमरिया दादर में बिरहोर जनजाति द्वारा पारंपरिक लोकनृत्य के जरिए मतदाता जागरूकता का संदेश दिया गया।

लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व में शामिल होने शहरों में नहीं अपितु सूदूर वनांचलों में भी लोगों में उत्साह देखा जा रहा है। इसी क्रम में कोटा ब्लॉक के सुदूर गांव उमरिया दादर में बिरहोर जनजाति द्वारा पारंपरिक लोकनृत्य के जरिए मतदाता जागरूकता का संदेश दिया गया। मांदर की थाप पर सधे कदमों द्वारा किए जा रहे नृत्य ने लोगों का मन मोह लिया। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत एवं स्वीप के नोडल अधिकारी आर. पी. चौहान, बिरहोर समाज के मसीहा कहलाने वाले पदमश्री जागेश्वर यादव, बिरहोर समाज प्रमुख आनंद राम बिरहोर, बुधराम बिरहोर आदि मौजूद थे।

कार्यक्रम में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण ने सभी को छत्तीसगढ़ी में मतदाता शपथ दिलाई। उन्होंने वरिष्ठ मतदाता, दिव्यांग मतदाता, नए मतदाता और नववधू बिरहोर वोटरों का सम्मान करते हुए 7 मई को सभी से मतदान करने की अपील की। कार्यक्रम में कलेक्टर ने भी बिरहोर आदिवासियों के साथ मांदर बजाया। उन्होंने मतदाता जागरूकता संदेश के गुब्बारे भीआसमान में छोड़े।

Exit mobile version