Site icon Grand Gumber News

उरतुम में श्रीमद् भागवत कथा, श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा ,गौरहा परिवार ने स्वजनों की स्मृति में कराया भव्य धार्मिक आयोजन…

बिलासपुर :- बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के उरतुम ग्राम पंचायत में आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। गौरहा परिवार की ओर से आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।5 से 12 सितंबर तक चल रही इस कथा का वाचन कथाव्यास पंडित पंकज भूषण मिश्र संगीतमय शैली में कर रहे हैं। 10 सितंबर को रुक्मणि विवाह प्रसंग के दौरान महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति ने पूरे वातावरण को भक्ति रस से सराबोर कर दिया।भक्ति गीतों, जयकारों और आध्यात्मिक ऊर्जा से पंडाल गूंजता रहा। श्रद्धालु दिव्य प्रसंगों में ऐसे डूबे कि पूरा माहौल भक्ति और आनंद से भर उठा।गौरहा परिवार ने बताया कि यह आयोजन स्वर्गीय राघव वल्लभ गौरहा और स्वर्गीय गोदावरी गौरहा की स्मृति में किया गया है। उन्होंने कहा कि भागवत कथा आत्मा की शांति और पुण्य लाभ का सर्वोत्तम मार्ग है, जिसके श्रवण मात्र से सात पीढ़ियों को मोक्ष की प्राप्ति होती है।

Exit mobile version