Site icon Grand Gumber News

उर्स पर ख्वाजा साहब की छठी: तोरवा में आम लंगर का आयोजन, अमन-चैन की दुआ, बिस्मिल्लाह कमेटी की पहल, बड़ी संख्या में लोगों ने ग्रहण किया लंगर

ख्वाजा साहब की याद में आयोजित उर्स के पाक मौके पर ख्वाजा साहब की छठी के अवसर पर तोरवा क्षेत्र में आम लंगर का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन बिस्मिल्लाह कमेटी के तत्वावधान में संपन्न हुआ, जिसमें क्षेत्र के सभी वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई। आयोजन का उद्देश्य आपसी भाईचारे, सौहार्द और मानवता का संदेश फैलाना रहा।आम लंगर में शामिल होने के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों की भीड़ उमड़ पड़ी। कमेटी के सदस्यों ने पूरे समर्पण के साथ व्यवस्थाओं को संभाला और आने वाले हर व्यक्ति को प्रेमपूर्वक आम लंगर परोसा।

आयोजन स्थल पर अनुशासन, स्वच्छता और सेवा भाव की झलक साफ दिखाई दी।कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि हर वर्ष उर्स के अवसर पर इसी तरह आम लंगर का आयोजन किया जाता है, ताकि समाज में एकता और सद्भाव का संदेश जाए। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने प्रदेश में अमन-चैन, खुशहाली और भाईचारे के लिए दुआ मांगी।आम लंगर के दौरान विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवाओं और बुजुर्गों की सक्रिय भागीदारी रही। आयोजन ने यह संदेश दिया कि उर्स केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने का सशक्त माध्यम भी है।

Exit mobile version