Site icon Grand Gumber News

उल्लास साक्षरता परीक्षा में 40 हजार से अधिक लोगों की भागीदारी, बना रिकॉर्ड महिलाओं की बड़ी हिस्सेदारी, बिलासपुर पूर्ण साक्षरता की ओर अग्रसर

जिले में उल्लास योजना के तहत आयोजित साक्षरता आकलन परीक्षा में 40 हजार से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर नया कीर्तिमान बनाया। 961 परीक्षा केंद्रों पर हुई इस परीक्षा में महिलाओं की भागीदारी सबसे अधिक रही, जो इस अभियान की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

कलेक्टर संजय अग्रवाल ने इसे जनजागरूकता का प्रतीक बताते हुए कहा कि जिले में साक्षरता तेजी से बढ़ रही है। ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों के साथ केंद्रीय जेल के बंदियों ने भी परीक्षा में हिस्सा लिया, जिससे यह अभियान एक सामाजिक उत्सव के रूप में उभरकर सामने आया।

Exit mobile version