Site icon Grand Gumber News

उसलापुर में ब्रह्माकुमारीज द्वारा बाल व्यक्तित्व विकास शिविर का आयोजन।

ब्रह्माकुमारीज द्वारा बाल व्यक्तित्व विकास शिविर का आयोजन ब्रह्मा कुमारीज उसलापुर में किया जा रहा है ।जहा सभी बच्चों को सभी के प्रति क्षमा भाव, रहम भाव, करुणा भाव रखने और बच्चों को सकारात्मक चिंतन का महत्व बताया गया। शिविर में बच्चो को सकारात्मक सोच और जीवन में किस तरह से आदर भाव रखना है इस संबंध में जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है. गर्मी की छुट्टियों के मद्देनजर इन दिनों जगह-जगह इस तरह के शिविर लगाकर ना सिर्फ बच्चों के अंदर व्यक्तित्व विकास को निखारने की कोशिश हो रही है बल्कि उन्हें आगे किस तरह से अपने जीवन को एक बेहतर दिशा में ले जाना है इसकी जानकारी भी दी जा रही है।

Exit mobile version