Site icon Grand Gumber News

उसलापुर स्टेशन पर निलंबित ठेका, फिर भी जारी अवैध वसूली — रेलवे प्रशासन की लापरवाही से यात्री परेशान

उसलापुर स्टेशन के बाहर स्टैंड के ठेकेदार द्वारा निर्धारित शुल्क से अधिक राशि वसूलने और नियमों की अनदेखी करने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इसके चलते रेलवे ने महज तीन महीनों के भीतर ठेके को निलंबित कर दिया। इससे पहले भी दिसंबर 2024 में इसी तरह की शिकायत पर ठेका रद्द किया जा चुका है।ठेका निलंबित होने के बावजूद पार्किंग स्थल पर अवैध वसूली जारी है। यात्रियों से अब भी पुराने ढर्रे पर शुल्क लिया जा रहा है, और कई यात्री जानकारी के अभाव में इस राशि का भुगतान भी कर रहे हैं। रेलवे प्रशासन की ओर से अब तक इस अवैध गतिविधि को रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।पार्किंग का कुछ कंप्लेन लगातार आ रहा था।वही अब एक दो माह के अंदर नया नया ठेका चालू हो जाएगा।

Exit mobile version